फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1272 people get vaccinated at 34 booths

34 बूथों पर 1272 लोगों को लगे टीके

Mon, 24 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
1272 people get vaccinated at 34 booths
34 बूथों पर 1272 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 29.94 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 5100 के लक्ष्य के सापेक्ष 1272 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए।

सोमवार को जिले में 34 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक, पीएसची बहावड़ी, पीएचसी भैंसवाल में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि सीएचसी शामली समेत 28 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी 35 बूथों पर 5100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 1154 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 118 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। कुल 1272 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 29.44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 130 वॉयल खर्च हुई है। उधर, कैराना क्षेत्र के छह बूथ पर 142 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई, जिनमें कैराना सीएचसी पर 19, पीएचसी कंडेला पर 30, पीएचसी डुंडुखेडा पर 29, पीएचसी ऊंचागांव पर 27, पीएचसी भूरा पर 20 व उपकेन्द्र बुच्चाखेडी पर 17 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed