{"_id":"648dce0976c1ea3cb207b407","slug":"126-complaints-came-in-sampoorna-samadhan-divas-12-were-resolved-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4527-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 126 शिकायतें, 12 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 126 शिकायतें, 12 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
-शामली, कैराना व ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनशिकायतें
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना/ऊन। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। तीनों तहसील में 126 शिकायतें आई, जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रविन्द्र सिंह व एसपी अभिषेक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 48 शिकायती पत्र निस्तारण के लिए आए। इनमें मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उधर, एसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, सीओ सिटी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। सीडीओ के समक्ष 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मौके पर तीन शिकायनों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गांव गोगवान निवासी कौसर ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा करने, गांव पावटीकलां निवासी जावेद अली ने नाली पर कब्जा कर पेड़ काटने, झिंझाना क्षेत्र के चौंतरा निवासी मरयाना ने दहेज को लेकर घर से निकालने, तितरवाड़ा निवासी हाकम अली ने राशन कार्ड नहीं बनने, गांव डुंडूखेड़ा निवासी बालकिशन ने चकरोड़ की भूमि पर अवैध कब्जा करने, कांधला के मलकपुर निवासी फुरकान व जहांगीर आदि ने कब्रिस्तान की भूमि से पेड़ काटकर उसे ठेके पर देने की शिकायत की। सीडीओ ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऊन तहसील में एसडीएम विजय शंकर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान उनके समक्ष 43 शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इन शिकायतों में पुलिस विभाग की आठ, राजस्व विभाग 15, विद्युत विभाग नौ, आपूर्ति विभाग तीन, बेसिक शिक्षा विभाग एक, विकास विभाग से तीन शिकायतें आईं। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, तहसीलदार सचिन वर्मा, नायब तहसील रविंद्र कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।