{"_id":"5ca6500bbdec22143b6f1731","slug":"121554403339-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन बच्चों को मुफ्त पुस्तक, यूनिफॉर्म वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन बच्चों को मुफ्त पुस्तक, यूनिफॉर्म वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं
कैराना। खिदमत-ए-हिंद फाउंडेशन की ओर से ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल में निर्धन बच्चों को पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म का नि:शुल्क वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को नगर के ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक संस्था खिदमत-ए-हिंद फाउंडेशन की ओर से निर्धन बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक और यूनिफॉर्म वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर मोबीन, कोषाध्यक्ष जुल्फिकार राव ने संयुक्त रूप से पुस्तकें, कॉपी, यूनिफॉर्म वितरित की, जिस पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डाक्टर मोबीन ने कहा कि समाज की सेवा से दिल को बड़ा सुकून मिलता है। प्रधानाचार्य शराफत राव ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। मनुष्य को ऐसी सामाजिक संस्थानों की भरपूर मदद करनी चाहिए। इस मौके पर दीप कुमार, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।