{"_id":"5c65b103bdec22129c2da8e6","slug":"121550168323-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान बीएसएफ के जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान बीएसएफ के जवान का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के जवान का निधन
कांधला। क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी बीएसएफ के जवान का दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक व्याप्त है।
गांव मतनावली निवासी निर्मल सिंह (35) पुत्र रामबीर सिंह कई वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुआ था। परिवार के लोगों के अनुसार रामबीर की वर्तमान में ग्वालियर में तैनाती थी। वहीं पर वे पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। जवान को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जवान को पीलिया रोग से ग्रसित बताते हुए उपचार शुरू किया था। कई दिन तक चले उपचार के दौरान जवान की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।