{"_id":"5c436791bdec22736c04b8b4","slug":"121547921297-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल समाज ने एसपी का सम्मान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल समाज ने एसपी का सम्मान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल समाज ने एसपी का सम्मान किया
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने एसपी अजय कुमार का सम्मान किया। पदाधिकारियों ने रंगदारी मांगने के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी करने पर एसपी और पुलिस टीम की सराहना की।
शनिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के अध्यक्ष मनोज गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कैंप कार्यालय पर एसपी अजय कुमार से मिला। पदाधिकारियों ने 24 घंटे में कोचिंग संचालक विजय गुप्ता से फोन पर रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने पर एसपी को प्रतीक चिह्न और बुकें देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई और 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके लिए एसपी और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बंसल, विवेक बंसल, सचिन, अशोक गोयल, संदीप मित्तल, सुमित बंसल, संगीत गोयल, शिवानु बंसल, चंचल गोयल, नीरज सिंघल, हैप्पी, राजीव कुमार, राकेश बाबा आदि मौजूद रहे।