फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ीम ने खनन प्वाइंट का किया निरीक्षण

ीम ने खनन प्वाइंट का किया निरीक्षण

Sun, 06 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ीम ने खनन प्वाइंट का किया निरीक्षण
कैराना। यमुना खादर के बसेड़ा में खनन प्वाइंट पर शनिवार की रात एसडीएम द्वारा गठित की गई टीम ने निरीक्षण किया। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने खनन अधिकारी बृजेश गौतम और नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता के साथ टीम गठित की है। शनिवार की रात टीम ने बसेड़ा प्वाइंट पर छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि रातभर टीम ने खनन प्वाइंट पर निगरानी की। एसडीएम का कहना है की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ई-रिक्शा ने रेहड़ी में टक्कर मारी, किशोर घायल
कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी अकबर का करीब 16 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद शनिवार शाम अपनी रेहड़ी पर फेरी करके घर जा रहा था। रेतावाला चौराहे पर सड़क पार कर रही ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चांद को भी मामूली चोटें आईं। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
कैराना। युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी लड़की घर से बाहर पानी पीने गई थी। तभी मोहल्ले का युवक वहां आया और उसकी पुत्री को बुरी नियत से दबोचकर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 शातिर गुंडाएक्ट में निरूद्ध
कैराना। आपराधिक प्रवृत्ति के 10 लोगों को पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए चालानी रिपोर्ट सक्षम न्यायालय में प्रेषित की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण, कुलदीप, पप्पू उर्फ बिजेंद्र, बिंदर निवासीगण ग्राम बुच्चाखेड़ी, सदाकत निवासी ग्राम बधुपुरा, फुरकान निवासी ग्राम तितरवाड़ा, सोनू और कुलदीप उर्फ बिल्लू निवासीगण मोहल्ला लालकुआं, मुरसलीन और मजाहिर निवासीगण ग्राम रामडा को सीआरपीसी की धारा 110जी के तहत गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed