{"_id":"5c169082bdec2257236ff2d2","slug":"121544982658-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में भाई और बहन की मौत
जलालाबाद। जलालाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र में गंगोह रोड पर अहमदपुर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जिला सहारनपुर के कस्बा नकुड़ में हुई शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे जलालाबाद क्षेत्र में गंगोह रोड पर अहमदपुर पुलिया के समीप किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। वाहन के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई देखी और समीप ही एक युवक व महिला खून से लथपथ हालत में मिली। लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक व महिला को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ थानाभवन अरविंद कुमार राठौर, थानाभवन थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार व जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली और बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जलालाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके आधार पर युवक के शव की पहचान सौरभ कुमार (30) निवासी गांव बहाड़ी माजरा थाना झिंझाना व महिला के शव की पहचान अनुराधा (28) पत्नी सतवीर निवासी गांव वाजिदपुर थाना बड़ौत जिला बागपत के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। वे दोनों जिला सहारनपुर के कस्बा नकुड़ में हुई शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
हेलमेट होता तो बच सकती थी युवक की जान
जलालाबाद। हादसे का शिकार हुए सौरभ ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस का मानना है कि सिर में गहरी चोट लगने से युवक की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। अगर युवक हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
दूर तक वाहन के साथ घिसटती चली गई बाइक
जलालाबाद। गंगोह रोड पर हुए हादसे के बाद मौके पर बाइक के दूर तक घिसटने के निशान दिखाई दिए। पुलिस का मानना है कि टक्कर लगने के बाद बाइक वाहन के साथ दूर तक घिसटती चली गई। अगर चालक टक्कर लगने के बाद अपने वाहन को दौड़ाने के बजाए रोक लेता तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन आरोपी चालक पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया।