{"_id":"5bfc4701bdec22418f491ba6","slug":"121543259905-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाना के उन बाई पास पर दो बसो की भिडंत दर्जनो घायल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिंझाना के उन बाई पास पर दो बसो की भिडंत दर्जनो घायल,
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन बाईपास पर दो बसें टकराई, 25 घायल
ऊन/ झिंझाना। ऊन कस्बे के बाईपास पर दो प्राइवेट बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों बसों में सवार करीब 25 से ज्यादा सवारियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है। ऊन बस स्टैँड से सवारियों को लेकर एक प्राइवेट बस शामली जा रही थी। ऊन बाईपास पर चौसाना की ओर से आ रही प्राइवेट बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गई। उसके शीशे टूटकर अंदर यात्रियों को जा लगे, जिससे वे लहूलुहान हो गए। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। उसमें बैठी महिलाएं और बच्चे रोने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने बस में घुसकर घायलों को निकाला। कुछ लोग अपनी मर्जी से चिकित्सकों के यहां चले गए, जबकि कुछ को लोग ऊन और झिंझाना के चिकित्सकों के यहां ले गए । सूचना पर झिंझाना पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई और उन्हें ऊन और झिंझाना के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया। झिंझाना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की घायलों में आमिर निवासी गांव बसी चुंधीयारी, अनुज, नफीस, तीतरवाडा बंदू रमाला बागपत, प्रदीप खोड़समा, सतपाल सैनी, मुजफ्फरनगर, मौहम्मद वली व ललित झिंझाना, ममता और स्नेहलता बहावड़ी, पंकज, उषा, सनोज शामली, आजाद और केशव चौसाना सहित लगभग दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कुछ लोग खुद ही चिकित्सकों के यहां अपना उपचार कराने चले गए थे, जबकि कुछ अपने परिजनों के साथ चले गए थे। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है। चालकों की तलाश जारी है।