{"_id":"5bfae86cbdec22419677e13d","slug":"121543170156-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन घायल
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला गढ़ी निवासी नफीस सलमानी के घर शादी का कार्यक्रम था। नफीस की पुत्री शबनम कढ़ाई में कचौरी बना रही थी। तभी अचानक हवा के तेज झोंका चलने से शामियाने का बंधा हुआ स्तंभ टूटकर कढ़ाई में गिर गया। गर्म तेल शबनम झुलस गई। घायल शबनम को बाइक पर भाई नसीम और बहन गुलशन गंगदासपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे। ग्राम छछरौली के पास पीछे से आते टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे नसीम, गुलशन, शबनम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोरना पीएचसी में भर्ती कराया।
दंपती ने जहरीले पदार्थ खाया
मोरना। संदिग्ध हालत में दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में दोनों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई। कस्बा भोकरहेड़ी के हाजीपुर देहात बस्ती निवासी व्यक्ति ने बताया कि परिवार के लोग जंगल में गए हुए थे। जैसे ही वह घर लौटे तो उन्होंने पति व पत्नी को बेहोश पाया। जहां जहरीले पदार्थ की तेज गंध आ रही थी। संभवत: दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। बेहोश दंपती को एंबुलेंस द्वारा मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया।