फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऐच्छिक ब्यूरो में दो मामलों में हुआ समझौता

ऐच्छिक ब्यूरो में दो मामलों में हुआ समझौता

Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऐच्छिक ब्यूरो में दो मामलों में हुआ समझौता
शामली/कैराना। रविवार को महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में दो दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराया। जबकि अन्य मामलों में अगली तिथि दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग 30 मामले सुनवाई के लिए आए। दो मामलों में ब्यूरो सदस्यों ने जद्दोजहद के बाद समझौता करा दिया गया। जिसमें गोशाला रोड निवासी आरती पुत्री विरेंद्र का अपने पति सचिन निवासी हस्तिनापुर वाल्मीकि बस्ती व मंजू निवासी माजरा रोड का अपने पति सोनू निवासी माजरा रोड देव गार्डन से चल रहे विवाद का निपटारा करा दिया गया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने दोनों दंपतियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर ब्यूरो सदस्य एसआई अनोखा सिंह, मीनू तालियान, इशरत जहां, मोनिका कपूर, दीपशिखा, डाक्टर अजय चौधरी, श्रीकांत जैन, वीना अग्रवाल, रीना गौतम, पवन संगल, मालिनी गर्ग, ईश्वर दयाल कंसल, सरोज तोमर, रामकुमार वर्मा आदि भी मौजूद रहे। उधर, कैराना में तहसीलदार रणबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक के दौरान कैराना, कांधला व झिंझाना थाने से संबंधित एक दर्जन से अधिक दम्पत्ति के विवादो में समझौते का प्रयास किया गया। इस दौरान दो दम्पत्ति के बीच समझौता करा दिया गया जबकि एक मामले में समझौता न होने पर कार्रवाई के लिए फाइल भेज दी गई। इस दौरान राकेश गर्ग, रेखा गोयल, पिंकी, जीवन ज्योति अरोरा, एसआई अंजु सिंह, सोनू पंवार, परमेश्वरी भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed