फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा की सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी : अतुल प्रधान

भाजपा की सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी : अतुल प्रधान

Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी : अतुल प्रधान
भाजपा सिर्फ जुमलों की सरकार : अतुल प्रधान
विज्ञापन

थानाभवन/ जलालाबाद। सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा लेकर सपा नेता अतुल प्रधान थानाभवन व जलालाबाद पहुंचे। इस दौरान सपा नेता ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलों की सरकार है।

बृहस्पतिवार को कस्बे में जगह-जगह समर्थकों ने सपा साइकिल यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा नेता व यात्रा संयोजक अतुल प्रधान ने कहा कि पार्टी का साइकिल यात्रा निकालने के पीछे मकसद है कि भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को रूबरू कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कृषि प्रधान राज्य हैं, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान गन्ने की खेती से जीवनयापन करते हैं, लेकिन सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए किसानों को हतोत्साहित करने का काम कर रही है। इतना ही नहीं भाजपा समाज को बांटने का प्रयास कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी। आज के दौर में चल रहे भ्रष्टाचार, दुष्कर्म व आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अखिलेश यादव का राज्य हित में सत्ता में आना जरूरी है। इतना ही नहीं देश की जनता भी भाजपा की गलत नीतियों को जान चुकी है, जिसका जवाब जनता भाजपा को आने वाले चुनाव में देगी। यह यात्रा 13 सितंबर को सहारनपुर से शुरू की गई है जो विभिन्न जिलों से होते हुए 23 सितंबर को नई दिल्ली में संपन्न होगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि सुभाष कश्यप, वतन सिंह सैनी, डॉक्टर राजकुमार कश्यप, मंजू सिंह, राशिद पहलवान, जाकिर राणा, विवेक गोयल, मंसूर मलिक, अंकित पांचाल, विरेंद्र कश्यप, सुनील पांचाल, विरेंद्र कश्यप रहे। वहीं, जलालाबाद में भी सपा की साइकिल रैली का जोरदार स्वागत किया गया। नए बस स्टैंड पर सपा नेता माजिद मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर समर्थन देने का वादा किया। उसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पर कस्बे के हैदर पहलवान के नेतृत्व में इंद्रागेट पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनवर अहमद, चौधरी शब्बीर अहमद, इनाम, कल्लू, निसार, इरफान, नसीम अहमद, चौधरी मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed