{"_id":"5b9560e0867a557ff666ab11","slug":"121536516320-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तीन दिन पूर्व कैंटर की टक्कर लगने से युवक की मौत के मामले में अब परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बृहस्पतिवार रात शामली रोड पर मायापुर रजबाहे के पास बुलेट सवार तीन युवकों को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गांव टपराना निवासी गुलफाम की मौत हो गई थी। गुलफाम भाई फरमान की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक इमरान निवासी बदायूं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, रविवार को गुलफाम के भाई फरमान व सरफराज परिवार के अन्य लोगों के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। बुलेट पर गुलफाम के साथ दो युवक भी सवार थे, लेकिन टक्कर लगने पर वह घायल नहीं हुए। जबकि उनके भाई की मौत हो गई। उन्हें आशंका है कि गुलफाम की हत्या करके हादसे का रूप दे दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों युवकों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं मौके पर गए थे तथा गुलफाम को शामली अस्पताल पहुंचाया था। मौके से कैंटर भी पकड़ लिया था। इसमें हत्या जैसी कोई साजिश अभी सामने नहीं आ रही है।