{"_id":"5b8054e142c7924646254dd9","slug":"121535136993-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर सैन सभा समिति के अध्यक्ष बने दिनेश चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर सैन सभा समिति के अध्यक्ष बने दिनेश चौहान
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली।
श्री शिव सैन मंदिर प्रांगण में मंदिर कार्यकारिणी के गठन के लिए सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सैन समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से दिनेश चौहान को अध्यक्ष चुना। जबकि सचिव पद के लिए शुभम नैय्यर को चुना गया। समाज के सभी लोगों ने उनका समर्थन किया और यह निर्णय लिया कि कार्यकारिणी अध्यक्ष तीन वर्षों के लिए मंदिर हित को देखते हुए अपने विवेक से पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करने के लिए स्वतंत्र है। इस दौरान महिपाल चौहान, जयदेव सिंह, मास्टर भोपाल सिंह, जगरोशन, श्रीचंद, पप्पू मेघलान, मास्टर बारू सिंह, ऋषिपाल सिंह, अतर सिंह, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आज होगा राष्ट्र कल्याण और बाधा मुक्ति महायज्ञ
शामली। टंकी रोड स्थित प्राचीन भैरव शिव मंदिर में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्र कल्याण और सर्व बाधा मुक्ति महायज्ञ व रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ डाक्टर हरिओम पाठक महंत सिद्वेश्वर पीठ झांसी के सानिध्य में किया जाएगा। मंत्र साधक आचार्य प्रवीण गर्ग और यज्ञाचार्य पंडित ध्यानाचंद कुश रहेंगे। मुख्य यजमान अरविंद संगल, अजय, विजय कौशिक, संजय कांबोज, विजय, सुनील गोयल और यजमान के रुप में जीवन ज्योति अरोरा, अवनीश, राकेश, संजीव, सचिन, अमित, राकेेश गर्ग, अनीता तायल, नीरज गोयल रहेंगे। जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज वालिया, प्रदेश मंत्री मनोज सैनी, समाजसेवी व भाजपा नेता सुखचैन वालिया ने दी।