{"_id":"5b6b3c8c4f1c1bde6d8b6f81","slug":"121533754508-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत यूथ क्लब ने भोलों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत यूथ क्लब ने भोलों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। जमीयत यूथ क्लब जनपद शामली की ओर से नगर में भोलों की सेवा के लिए कैंप लगाकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
बुधवार को नगर के शामली रोड पर स्थित तहसील गेट के निकट जमीयत यूथ क्लब जनपद शामली द्वारा जमीयत उलमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हजरत मौलाना आकिल कासमी की अगुवाई में कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान उलमाओं और गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को पानी पिलाया और फल वितरित किए। इस मौके पर यूथ क्लब के अध्यक्ष मौलाना वासिल अलहसनी ने कहा कि समाज के कुछ दुश्मन देश को बांटना चाहते हैं। हमें सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना है तथा हिंदू-मुस्लिम एकता व सौहार्द को बरकरार रखना है। कैंप में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन, मौलाना मोहम्मद उमर, जमीयत उलमा-ए-हिंद के कोषाध्यक्ष मौलाना इमरान, मौलाना वासिफ, मौलाना कौसर, हाफिज दिलशाद सदर कांधला, मौलाना मुंशाद, मास्टर शाम आलम, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।