{"_id":"5b5a1cc54f1c1b48748b72fa","slug":"121532632261-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर पर लटका ताला, उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर पर लटका ताला, उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
झिंझाना के डाकघर पर दिन भर ताला लटका रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने मुजफ्फरनगर में सीनियर अधिकारियों से की है।
बृहस्पतिवार को झिंझाना के डाकघर पर बिना किसी कारण बताए बंद रहने पर वहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। वहां नियुक्त सीनियर पोस्ट मास्टर यशबीर सिंह है। पोस्ट ऑफिस की चाबी उन्हीं के पास रहती है, लेकिन उनके नही आने पर सभी पोस्टमैन के अलावा अन्य कर्मचारी भी पूरे दिन पोस्ट ऑफिस के बाहर बैठे रहे। लोगों ने शामली पोस्ट ऑफिस में अधिकारी कंवरपाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि यशबीर बिना छुट्टी अनुपस्थित रहा है। लेकिन उसकी जगह शामली से दूसरे कर्मचारी को भेजा गया था। वह भी पोस्ट ऑफिस में नहीं पहुंचा है। शिकायत करने पर मुजफ्फरनगर के अधिकारी ने कहा कि दोनों कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ज्ञान सिंह, सन्नी, आसिफ, मेहराज, नवीन, पंकज, बालेंद्र, हरिओम, यावर आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।