{"_id":"5b2e98b24f1c1b644d8b8397","slug":"121529780402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की दी योजनाओं की जानकारी बामनौली गांव में किसान पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की दी योजनाओं की जानकारी बामनौली गांव में किसान पाठशाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामनौली गांव में लगी किसान पाठशाला
शामली। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन प्रारंभ हो गया है। कैराना ब्लाक के बामनौली गांव में प्रथम चरण में किसान पाठशाला में जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, प्रधानमंत्री फसल सिंचाई योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फसलों में पोषक तत्वों के प्रबंधन पर विचार विमर्श करते हुए संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान पाठशाला में वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक वीरेंद्र सिंह ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट रोग की जानकारी दी गई। मुख्य रूप से धान की फसल में लगने वाले कीट रोग तथा धान फसल उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के एसएमएस मांगेराम, जयवीर सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सुजाता शर्मा, महेश कुमार, जगमोहन, चंद्रकुमार, मुकेश व रविंद्र और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।