फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेले के आयोजन से माहौल बिगड़ने का अंदेशा

मेले के आयोजन से माहौल बिगड़ने का अंदेशा

Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेले के आयोजन से माहौल बिगड़ने का अंदेशा
एसडीएम से मेला लगाने की अनुमति नहीं देने की वकालत
विज्ञापन

कैराना। एतिहासिक मराठाकालीन देवी मंदिर की तालाब की भूमि पर मंदिर समिति की बगैर अनुमति के मेला लगाने की तैयारी चल रही है। उधर, इस मामले में मंदिर समिति और मस्जिद कमेटी दोनों ने ही एसडीएम के यहां आपत्ति दर्ज कराते हुए मेले के आयोजन को अनुमति नहीं देने की मांग की है।
कैराना में प्रसिद्ध देवी मंदिर में पिछले कई दिनों से मेले में झूले व अन्य सामान गाड़ियों में भर कर लाया जा रहा है। इस संबंध में देवी मंदिर तालाब सेवा मंडल समिति के सचिव सुभाष मित्तल ने एसड़ीएम को शिकायती पत्र देकर मंदिर की भूमि पर मेले लगने पर आपत्ति जताई है। कहा गया कि ईद के मौके पर मेला लगने की हालत में धार्मिक उन्माद फैल सकता है। ऐसी आशंका है। वहीं, मस्जिद कमेटी के सदस्य ताहिर, साजिद, इलियास आदि सहित देहात की प्रधान मुनीबा व उसके पति सत्तार ने भी एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है कि मंदिर की खाली पड़ी भूमि पर मेला अवैध रूप से लगाया जा रहा है। भूमि मंदिर के बराबर में है और मंदिर में पूजा-पाठ की जाती है, तो मस्जिद में पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। मेले के कारण मौके पर झगड़ा व शांतिभंग होने की आशंका रहेगी। उन्होंने सख्त आपत्ति व नाराजगी जताई है। ऐसे में साफ है कि यदि मेला लगा, तो शहर की शांत फिजा में जहर घुल सकता है। इस संबंध में एसडीएम से संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल को रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

-इनका कहना...
‘‘भूमि स्थान देवी मंदिर का है। मेले की समिति ने कोई परमिशन नहीं दी है। जबरदस्ती मेला लगाया जा रहा है। एसडीएम को उन्होंने लिखित शिकायत कर आपत्ति जताई है। मेला लगने पर धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष मित्तल, सचिव, श्री देवी मंदिर तालाब सेवा मंडल समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed