फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिक्के जमा न करने पर कैशियर और व्यापारी में बहस

सिक्के जमा न करने पर कैशियर और व्यापारी में बहस

Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिक्के जमा न करने पर कैशियर और व्यापारी में बहस
सिक्के जमा नहीं करने पर कैशियर और व्यापारी उलझे
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। बैंक शाखा में सिक्के जमा करने से इंकार करने पर व्यापारी और कैशियर के बीच बहस हो गई। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बैंक शाखा प्रबंधक ने एक हजार रुपये के सिक्के प्रतिदिन जमा कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

चौसाना निवासी आरिफ की झिंझाना में बिडौली बस स्टैंड पर कनफेक्शनरी का व्यापार है। झिंझाना स्थित बैंक शाखा में उनका खाता है। शनिवार को आरिफ अपने खाते में 4850 रुपये सिक्के जमा करने पहुंचा, जिसमें 10 व 2 के अलावा 5 के सिक्के थे। इस पर कैशियर ने इतनी मात्रा में सिक्के जमा करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर व्यापारी और कैशियर में बहस हो गई। इसके बाद व्यापारी ने डायल 100 पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं, बैंक शाखा प्रबंधक ने मामला निपटाने के लिए व्यापारी से कहा कि एक दिन में एक हजार रुपये के सिक्के जमा करा दो। इसके बाद मामला शांत हो गया। बैंक शाखा प्रबंधक का कहना है कि स्टाफ की कमी और ग्राहकों की भीड़ के कारण ज्यादा सिक्कों की गिनती अधिक समय लगता है। इस कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed