{"_id":"5a60deaf4f1c1b68268b50d7","slug":"121516297903-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा में 314 में से 6 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा में 314 में से 6 रहे अनुपस्थित
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में 314 में से 6 रहे अनुपस्थित
शामली । जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा का आयोजन पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर 314 छात्र छात्राओं में से 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्तर की जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा कस्बा बनत के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर मिलाकर कुल 314 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कोई भी छात्र-छात्रा अनुपस्थित नहीं थे, जबकि अन्य चार केंद्रों पर केवल छह बच्चे ही परीक्षा से गैरहाजिर रहे। कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय से शुरू हुई। जबकि कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की कमी होने पर शिक्षक फोटो स्टेट के करवाने के लिए इधर उधर दौड़ते रहे। सभी नोडल अधिकारी केंद्रों पर मौजूद रहे। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि 11 विषयों की परीक्षा आयोजित हुई है। जिसमें गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, निबंध, सुलेख, भाषण, चित्रकला, सुलेख आदि की परीक्षा हुई। सामान्य ज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की जबकि अन्य विषयों की 30 अंकों की परीक्षा हुई। जिसमें हर विषय से प्रथम तीन मेधावी बच्चों का चयन किया जाना है। जिसमें प्राथमिक स्तर पर 33 बच्चों का चयन करने के बाद सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं कमजोर बच्चों की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा। शुक्रवार को भी पांच केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी।