{"_id":"5a5902244f1c1b61428b4768","slug":"121515782692-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी पर रोष
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
व्हाट्सएप ग्रुप पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से मुसलिम समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व रासुका लगाए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकरबुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तीन दिन पूर्व गंगेरू के एक युवक ने व्हाटसएप ग्रुप पर एक युवक द्वारा पोस्ट डालकर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। मामले की जानकारी समाज के लोगों को लगने पर रोष फैल गया था। समाज की ओर से समेदीन ने थाने पर तहरीर देकर एडमिन व पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद गंगेरू बस स्टेंड पर समाज के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। उन्होंने टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक व एडमिन पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गंगेरू चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों के बीच थाना प्रभारी ओपी चौधरी पहुंचे ओर उन्होंने जल्द ही आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान वहां पर आरिफ, मोहसीन, सलमान, इस्तखार, शराफत, कालू, उम्मेद, आदि लोग मौजूद रहे।