फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए जाएंगे कार्ड, दो अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित

वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए जाएंगे कार्ड, दो अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित

Wed, 20 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए जाएंगे कार्ड, दो अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित
वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए जाएंगे कार्ड
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश्वर बंसल ने कहा कि पालिका परिषद में वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रतिवर्ष की भांति दो अक्टूबर पर सभी का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बुधवार की सायंकाल वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा नगर के विश्वकर्मा भवन धीमानपुरा में नवनिर्वाचित चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार के अधिकारी जनवरी माह से प्रदेश की नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के संबंध में ग्रेडिंग करेंगे। इस संबंध में उनका प्रयास होगा कि शामली नगर पालिका को अच्छा ग्रेड हासिल हो। इसके लिए सफाई का विशेष प्रबंध किया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए नगर में आठ टैंपो (छोटा हाथी) लगाए गए हैं। साथ ही नागरिकों को सफाई के लिए प्रेरित भी करेंगे। साफ सफाई के लिए शहर के सुलभ शौचालय का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरासत के रूप में साढ़े आठ करोड़ कर्ज वाली नगर पालिका मिली है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं चेयरमेन प्रतिनिधि राजेश्वर बंसल ने शहर के व्यापारियों से अपील की कि जाम की समस्या से निजात के लिए वे अपनी दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने से स्वयं अतिक्रमण हटा ले। उन्होंने बताया कि प्रदेश की अधिकतर नगर पालिकाओं में विकास एवं निर्माण कार्यों पर 27 प्रतिशत तक का कमीशन दिया जाता है, लेकिन उन्होंने इसकी सीमा शामली में केवल 6 प्रतिशत तय कराई है, जो प्रदेश में सबसे कम है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही नगर पालिका में टैक्स जमा कराने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। नगर पालिका में वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण की पुरानी व्यवस्था बहाल की जा रही है। उन्होंने शहर के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण नगर पालिका में कराकर कार्ड हासिल कर लें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री योजना के तहत जनपद में 104 किमी सड़क स्वीकृत की गई है। लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रयास से 50 किमी सड़क और स्वीकृत होने की संभावना है। उन्होंने स्वयं को वरिष्ठ नागरिक बताते हुए पूर्व विधायक के रूप में मिल रही अपनी पेंशन में से 5000 रूपये महीना का अंशदान देने की पेशकश की। अंत में उन्होंने जोर देकर कहा कि वे शामली नगर पालिका को किसी भी हाल में लुटने नहीं देंगे। चेयरमैन तथा सभी वार्ड सभासदों की ओर से उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका से एक पैसे का भी हेरफेर नहीं होने देंगे। उनका बोर्ड पालिका की एक कप चाय भी नहीं पीएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार जैन, सरदार राजेंद्र सिंह, संसार सिंह, सरोज तोमर, विनोद कुमार अत्री, अनुज गौतम, सलेक चंद आर्य, सुभाष धीमान, महेंद्र कुमार गर्ग आदि ने विचार व्यक्त कि। अध्यक्षता अध्यक्ष रमेश चंद्र और संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed