{"_id":"5a2ed78f4f1c1b001c8b8403","slug":"121513019279-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली रोडवेज बस अड्डे पर चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के 85 बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने शामली रोडवेज बस अड्डे पर सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सोमवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के 85 बटालियन एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत रोडवेज बस अड्ड़े पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने यात्रियों व शहर के वासियों से अपील की है कि वह गंदगी के खिलाफ उठ खड़े हो। खाने के खाली पैकेट, फलों के छिलके, अन्य पैकेट कूड़ेदान में डाले। स्वच्छता भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने छात्र- छात्राओं को प्रधानमंत्री द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में जन जागरण अभियान चलाए। सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। इस मौके पर सूबेदार एनसीसी अंडर आफिसर अखिल कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार अमर सिंह,गजेंद्र सिंह, अभय, सूरज, प्रशांत खाटियान, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, राधेश्याम, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।