फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नई समय सारिणी में तीन ट्रेनों में मामूली बदलाव

नई समय सारिणी में तीन ट्रेनों में मामूली बदलाव

Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नई समय सारिणी में तीन ट्रेनों में मामूली बदलाव
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर उत्तर रेलवे ने तीन ट्रेनों की समय सारिणी में मामूली फेरबदल किया गया है। बुधवार से उत्तर रेलवे की समय सारिणी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10.50 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होकर शामली 2.10 बजे पर पहुंचती थी। शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए दोपहर 2.15 बजे पर रवाना होती थी। उत्तर रेलवे की नई सारिणी के अनुसार दिल्ली से हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन 54475 एक नवंबर बुधवार को दिल्ली से सुबह 9.50 बजे चलकर शामली 1.30 बजे पहुंचेगी। जहां से 2.15 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14546 ट्रेन पूर्व में शामली 7.35 बजे पहुंचकर 7.40 बजे रवाना होती थी। अब यह एक्सप्रेस ट्रेन 7.30 बजे पहुंचेगी। शामली से 7.40 बजे रवाना होगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर ट्रेन शामली पूर्व में 10.40 बजे पहुंचकर दोपहर 12.10 बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना होती थी।
विज्ञापन

एक नवंबर से यह पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर 10.50 पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना होगी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि तीनो ट्रेनों में बदलाव के अलावा अन्य ट्रेनों का समय यथावत रखा गया है। नई समय सारिणी के अनुसार बुधवार को ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अस्थाई रुप से बंद कर दी गई है। राजस्थान के बीकानेर मंडल से बीकानेर-हरिद्वार को संचालन के लिए अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed