फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सांसद हुकुमसिंह ने उठाया जिला विकास अभिकरण कार्यालय का मुद्दा

सांसद हुकुमसिंह ने उठाया जिला विकास अभिकरण कार्यालय का मुद्दा

Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांसद हुकुमसिंह ने उठाया जिला विकास अभिकरण कार्यालय का मुद्दा
शामली। कैैराना सांसद हुकुम सिंह ने प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह को पत्र लिखकर अभिकरण में वेतन मद वर्ष 2017-18 के लिए बजट धनराशि उपलब्ध कराए जाने व जिला अभिकरण कार्यालय में खाली पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के कैराना सांसद हुकुम सिंह ने प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि व सांसद आदर्श ग्राम योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय शामली द्वारा कराया जाता है। इन योजनाओं का अभिकरण कार्यालय में धनराशि का हस्तांतरण अन्य विभागों को किया जाता है। ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में योजनाओं के संचालन के लिए उपयुक्त अनुभवी स्टाफ आवश्यक है, किंतु शामली अभिकरण कार्यालय में एक मात्र सहायक अभियंता के अतिरिक्त कोई भी स्टाप नहीं है। अभिकरण कार्यालय में वेतन मद वर्ष 2017- 18 के लिए कोई भी धनराशि उपलब्ध नहीं है। अभिकरण में तैनात सहायक अभियंता को मार्च 2017 से वेतन नही मिला है। उन्होंने राज्य मंत्री से अभिकरण कार्यालय की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed