फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऑटो रिक्शा तक चलाने लगी बेटियां...

ऑटो रिक्शा तक चलाने लगी बेटियां...

Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा तक चलाने लगी बेटियां...
शामली।
विज्ञापन

दिगंबर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर रथयात्रा महोत्सव की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध कवियों ने वीर रस, देशभक्ति, श्रृंगार रस और हास्य व्यंग्य की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुक्रवार रात तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। अतिथियों को माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मुंबई से आई श्रृंगार रस की कवियित्री डाक्टर कीर्ति काले ने सरस्वती वंदना से किया। कविता पाठ करते हुए उन्होंने देशभक्ति का रंग भरा, तो पति पत्नी की मीठी तकरार पर गीत भी सुनाया- मुझको ऐसा दूल्हा देना भोले भंडारी, धन्ना सेठ हो वो, पर मोटा न हो पेट। हास्य रस के कवि पार्थ नीरज ने बाबाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा-‘ना हिंदू बनेगा, ना मुसलमान बनेगा, आसाराम की औलाद आसाराम बनेगा।’ उत्तर प्रदेश के हाल के विधानसभा चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा-उत्तर प्रदेश में कमल खिला तो इन नतीजों से मुझे बस समझ ये आया है, कि रामजी के मंदिर के बनने से पहले वोटरों ने राम जी को कमल चढ़ाया है।’ उन्होंने गाया-‘यूपी में हुआ रे धमाल, रे छाया रंग केसरिया।’
विज्ञापन

लखनऊ से आईं कविता तिवारी ने पढ़ा -‘जिम्मेदारियों का बोझ परिवार पर पड़ा तो, ऑटो रिक्शा तक चलाने लगी बेटियां, और क्या उदाहरण दूं वीर की शहादत पर, अर्थी को कांधा देकर श्मशान तक जाने लगी बेटियां’। गाजियाबाद से आए वीर रस के कवि विष्णु सक्सेना ने पढ़ा-‘ तू ख्वाबों में आ जाए तो मेला कर दे, गम के मुरथल में भी यादों का रेला कर दे, मेले में तेरी याद आए तो अकेला कर दे’। दिल्ली से आए प्रताप फौजदार ने हास्य व्यंग्य की एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई, जिन्हें सुनकर श्रोताओं की हंसी का फव्वारा नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अशोक सुंदरानी ने सुनाया ‘अगर जैन साधुओं के साथ एक यात्रा हो जाती, तो इन बाबओं को जेल भेजने की नौबत नहीं आती।’ भारत में कभी भी भ्रष्टाचार खत्म न होने पर कटाक्ष किया-‘कीड़े मारने की दवाई लाए, दो दिन बाद उसमें भी कीड़े पड़ गए’।

कवि सम्मेलन के संचालक हरियाणा के हास्य कवि अनिल अग्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक पर रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘हो गया बेटा समर्पित मां भारती की शान में, फिर जन्म लूंगा, पिता से कहना हिंदुस्तान में, मेरा अंतिम गीत सुन लो फिर से मेरी राम-राम। मोदी ने पूछा अमित शाह से-‘यूपी में इतनी सीटें भईया कैसे आ गई, तीन तलाक वाली बात समझ में आ गई, बुर्के वाली फूल का बटन दबा गई’। इस अवसर पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, यशपाल पंवार, अंकित गोयल, प्रवीण जैन, ललित जैन, कमल जैन, अमित जैन, जेके जैन, अजय जैन, मोहित जैन, सुरेंद्र जैन, सचिन जैन, अंकित गोयल, राहुल जैन, वेदप्रकाश आर्य, अरूण बंसल, अनिल गोयल, पंकज जैन, रेणू जैन, नीरू जैन, मनीष जैन, आशीष जैन, नवनीत जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, शरद जैन, मुकेश जैन, सुशील जैन, मनोज जैन, अरविंद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed