फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंधेरे में डूबा रहा रेलवे स्टेशन नहीं चलाया जनरेटर, हंगामा

अंधेरे में डूबा रहा रेलवे स्टेशन नहीं चलाया जनरेटर, हंगामा

Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा रहा रेलवे स्टेशन नहीं चलाया जनरेटर, हंगामा
शामली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। लाइट चली जाने के बाद भी जेनरेटर नहीं चलाया गया। इससे पूरा रेलवे स्टेशन अंधेरे में डूब गया। करीब एक घंटा बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूटा तो हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने जेनरेटर चलाया।
सोमवार की रात करीब नौ बजे लाइट चली गई। नतीजतन शामली रेलवे स्टेशन पर अंधेरा छा गया। उस समय दिल्ली जाने के लिए यात्री रोहित, दिनेश, शकुंतला, रामनरेस, राजपाल व सोनू, जग्गन आदि सैकड़ों यात्री रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लाइट चली जाने के बाद स्टेशन पर अंधेरा छा गया। आरोप है कि रेलवे कर्मचारियों ने जेनरेटर नहीं चलाया। जेनरेटर नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानी शुरू हो गई। करीब पौने दस बजे जब ट्रेन आने का एनाउंसमेंट किया गया। इसके बाद यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर अंधेरा होने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। दस बजे के लगभग जब सहारनपुर की ओर से ट्रेन आउटर पर आई। उस समय जेनरेटर चलाया गया। यात्रियों का कहना है कि रेलवे जेनरेटर चलाने के लिए डीजल भी देता है, लेकिन उसके बाद भी इनके द्वारा जेनरेटर नहीं चलाया जाता।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुके हैं हंगामे
शामली रेलवे स्टेशन पर जेनरेटर चलाने में कर्मचारी कंजूसी करते हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह के वाकये हो चुके है। पूर्व में रेलवे के कर्मचारियों ने हंगामा किया था। बाद में जेनरेटर चलाया गया था, लेकिन कुछ दिन तो सुधार रहा, लेकिन दोबारा फिर व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed