फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवा अपनी संस्कृति का करें अनुशरण

युवा अपनी संस्कृति का करें अनुशरण

Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
युवा अपनी संस्कृति का करें अनुशरण
थानाभवन।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति हावी होने के कारण युवा अपनी संस्कृति से विमुख होता जा रहा है। अब समय आ गया है युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति को समझे और प्रचार प्रसार में लगे। क्षेत्र के गांव ठिरवा में बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। प्रांत छात्र प्रमुख ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के कारण ही परिवारों के विघटन हो रहे हैं। अब बजरंग दल ने बीडा उठाया है ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जाग्रत व संगठित करने के लिए गांव गांव में साप्ताहिक संस्कृति के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अरुण पारखी, विशाल निर्वाल, अमूल त्यागी, शिवम, सन्नी शर्मा, संजय, आशु, रोहित, हिमांशु शर्मा, दुष्यन्त त्यागी और अमरीश आदि मौजूद रहे।

जहां स्वार्थ होगा, वहां प्रेम नहीं
थानाभवन। बाबा कीमतीलाल ने कहा कि समस्त मानव को दु:ख के समय सुदामा की तरह परमात्मा पर विश्वास करना चाहिए, बिना स्वार्थ के दोस्ती कृष्ण-सुदामा जैसी होती है। जहां स्वार्थ होगा वहां प्रेम नहीं होगा।
विज्ञापन

दयाल आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में बाबा कीमतीलाल ने कहा कि मनुष्य को जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए। बिना गुरू के मनुष्य की मुक्ति नहीं है। गुरु ही वह साधन है जो भूली हुई आत्मा को परमात्मा के परम धाम जाने का मार्ग बताते है। बिना गुरु धारण किये मनुष्यता का जन्म नहीं होता। बिना गुरू मंत्र लिए की गई भक्ति का कोई फल नहीं मिलता। सत्संग श्रवण और आचरण में लाने से मन का अंधकार दूर होता है। सत्संग में विजय नारंग, यशपाल नारंग, अशोक मेहता, रवि तायल, नत्थन सिंह, पप्पू सिंघल, विक्की मेहता, राजपाल और जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed