{"_id":"598b5d3c4f1c1b12618b46d8","slug":"121502305596-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शामली कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
मेरठ के मंडलायुक्त द्वारा नायब नाजिर के खिलाफ कार्रवाई कराने के कारण कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने विरोध प्रदर्शन का निर्णय किया। इसी के चलते बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान नायब नाजिर के खिलाफ असंवैधानिक रूप से कार्रवाई कराई, जबकि उसमें उनका कोई दोष नहीं था। कलक्ट्रेट में प्राइवेट लोगों से कार्य लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कलक्ट्रेट में कर्मचारियों का अभाव है, जिस कारण कार्य संपादित करने में दिक्कते आती हैं। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कुरबान अली ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ही काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया।