{"_id":"5988b8624f1c1be2658b4571","slug":"121502132322-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय के लिए थाने में रोती रही महिला
कांधला। महिला ने ग्राम प्रधान पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधान के दबाव में आकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कस्बे के नई बस्ती कांधला देहात निवासी महिला शकीरा सोमवार दोपहर के समय अपने परिवार के लोगों साथ थाने पर पहुंची । महिला रोते बिलखते हुए न्याय की गुहार लगा रही थी। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। कुछ समय पूर्व उसके घर मे घुसकर मोहल्ले के तीन लोगों ने उसके साथ मे मारपीट की थी। शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि तीन दिन पूर्व इन लोगों ने एक बार फिर उसके साथ में मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्राम प्रधान जिसान ने बताया कि महिला का आरोप निराधार हैं। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि महिला के विरोध में बस्ती के कुछ लोग आए थे। उन्होंने बताया कि महिला व उसके पति का बर्ताव सही नहीं है। दोनों पक्षों को थाने बुलवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।