{"_id":"5963cd404f1c1b95418b47eb","slug":"121499712832-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा से ज्यादा से पेड़ लगाए पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा से ज्यादा से पेड़ लगाए पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर लगाए गए पौधे
शामली। मानवाधिकार संगठन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईजी विजय कुमार गर्ग ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण होता है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पौधारोपण करे और पौधों की देखभाल की जाए।
रविवार शाम कैराना रोड पर खेड़ीकरमू गांव के पास आयुर्वेदिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष डॉक्टर राज तायल, डॉक्टर राजेंद्र गोयल आदि ने किया। कार्यक्रम में तंबोला गेम, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि खेल प्रस्तुत किए गए। हरश्रृंगार के पौधो का रोपण किया गया। डॉक्टर राज तायल ने पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। तंबोला गेम जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉक्टर अजय चौधरी, राकेश गर्ग, रमेश विश्वकर्मा, रविंद्र गोयल, चेतन्य शर्मा, अनुज गौतम, अनुज कर्णवाल, राकेश शर्मा, सुनील अरोरा, रामधन शर्मा, उर्मिला गोयल, डॉक्टर अरुण कुुमार राय, संजय बंसल, डॉक्टर योगेश धीमान आदि मौजूद रहे।