फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 personnel absent from training, show cause notice issued

Shamli News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 12 कार्मिक, कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
12 personnel absent from training, show cause notice issued
शामली। निकाय चुनाव मतदान के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में दूसरे दिन भी दो पालियों में पीठासीन अधिकारी प्रथम, पीठासीन अधिकारी द्वितीय, पीठासीन अधिकारी तृतीय और संबंधित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण में दायित्व समझाए गए। गैरहाजिर 12 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने मतदान पार्टियों को मतदान की गोपनीयता, मतपेटिका संचालन, सांवेधिक और असांवेधिक लिफाफा तैयार करना, टेंडर वोट, चैलेंज वोट, मतपत्र, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल आदि जानकारी दी। मतदान प्रक्रिया को समय से सुनिश्चित कराने के बारे में विस्तार से बताया। मतदान की सामान्य प्रक्रिया, अभिलेखीकरण और मतदान के दौरान आने वाली विशेष परिस्थितियों व उनके निराकरण का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्राचार्य डॉ. अमित मलिक ने दिया। बताया कि मतपत्र और प्रतिपर्ण के पीछे सुभेदक सील अनिवार्य रूप से लगाई जाए। मतपत्र के पीछे पीठासीन अधिकारी अपने पूरे हस्ताक्षर करेगा। मास्टर ट्रेनर बैलट बॉक्स राजेंद्र कुमार ने सील लगाना, बैलट बॉक्स खोलना और बंद करने के बारे में बताया। इसके अलावा ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अंशुल चौहान ने बताया कि फैसिलिटेशन सेंटर में दस नगर निकायों के लिए दस बूथ बनाए गए। इनमें नगर निकायों के मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन

----------
ये कार्मिक रहे गैरहाजिर

दो दिन के प्रशिक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से सुनील कुमार व आशीष, बीईओ कार्यालय कांधला से भूपेंद्र कुमार शर्मा व विपिन कुमार, बीईओ कार्यालय शामली से अनुज कुमार, रश्मि चौधरी व शेफाली चौधरी, डीपीआरओ कार्यालय से रेशमा और पिंकी देवी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज से श्रीकांत, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक कार्यालय से धर्मेंद्र कुमार, बीईओ कार्यालय कैराना से राकेश कुमार सैनी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित रहे सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
होम्योपैथिक विभाग ने वितरित की किट
प्रशिक्षण के दौरान होम्योपैथिक विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी फ्रंट लाइन वर्कर, निर्वाचन कार्य में कार्यरत सभी सहयोगी कार्मिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को 1960 कोविड किट का वितरण किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. विधु शेखर मलिक ने कहा कि कोविड किट में आर्सेनिक एल्ब-30, ब्रायोनिया-30 एवं यूपेटोरियम-30 का वितरण किया गया। सभी औषधियों को कोविड-19 से बचाव व उपचार करने के लिए उपयोगी पाया गया है। कोविड किट वितरण के नोडल अधिकारी डाॅ. अंकुज कुमार चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed