{"_id":"6077339e8ebc3ecabd5257cf","slug":"12-new-corona-infected-found-in-the-district-shamli-news-mrt534495833","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12 कोरोना संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12 कोरोना संक्रमित और मिले
विज्ञापन
जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में 12 व्यक्ति और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 11 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 348 हो गई है।
जिले में करीब एक सप्ताह बाद कोरोना के केस में कमी आई। इससे पहले मंगलवार को रिकार्ड 98 केस मिल चुके हैं। एक सप्ताह में कई दिन तक लगातार 50 से 60 केस कोरोना के आ चुके हैं। बुधवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में 53 वर्षीय, गांधीगंज मंडी में 67 वर्षीय, विश्वकर्मा नगर में 46 वर्षीय महिला, विवेक विहार में 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। इनके अलावा गांव गोगवान जलालपुर में 55 वर्षीय व्यक्ति, मुंडेट कलां में 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। गांव टिटौली में 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक और 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। कसेरवा कलां में 38 वर्षीय व्यक्ति, काबड़ौत में 24 वर्षीय युवक और एलम में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 348 हो गई है।