फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 injured in incidents of violence on Dussehra

Shamli News: दुल्हैंडी पर मारपीट की घटनाओं में 12 घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
12 injured in incidents of violence on Dussehra
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ऊन/ झिंझाना। दुल्हैंडी के दिन कई स्थानों पर मारपीट हुई। इनमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

ऊन के गांव गागौर में शराब पीकर मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से ग्राम प्रधान समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में शुक्रवार को कुछ युवक सड़क किनारे होली खेल रहे थे। उसी समय झिंझाना क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली में पुराल लादकर ले जा रहे दूसरे वर्ग के लोगों पर रंग के छीटे पड़ गए।
इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जिला अस्पताल में कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी जयवीर, विकास, गांव दरगाहपुर निवासी सागर, इंद्रा काॅलोनी निवासी राकेश व गांव खेड़की निवासी प्रताप छिटपुट झगड़े में घायल हुए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया। दिल्ली निवासी संदीप बाइक फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन

ऊन क्षेत्र के गांव गागौर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह द्वारा धारदार हथियार से हमला करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की तो ग्राम प्रधान व गांव के नितिन के बीच मारपीट होने का मामला पाया गया। पुलिस ने प्रधान व नितिन को पकड़ लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दरगाहपुर में कोरी समाज व जाट समाज के लोगों में होली खेलने के दौरान कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed