फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पीस पार्टी ने मुस्लिमों के लिए मांगा आरक्षण

पीस पार्टी ने मुस्लिमों के लिए मांगा आरक्षण

Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी ने मुस्लिमों के लिए मांगा आरक्षण
शामली। पीस पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि भारतीय समाज सभी वर्गों के समूह से बनता है। मगर, मुस्लिम समाज को अब तक सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था के दायरे में शामिल नहीं किया है। इस वजह से समाज का एक बड़ा हिस्सा पिछड़ेपन की वजह से देश के विकास में अपनी भागीदारी करने से बेबस है। कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज में पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया था। जिसमें मुस्लिम समाज के पिछड़े लोगों को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की सिफारिश की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग की कि मुस्लिम व ईसाई में भी छुआछूत की शिकार जातियों को बिना धार्मिक भेदभाव के अनुसूचित जाति में शामिल करें। इस अवसर पर गीता, आरिफ जंग, शहजाद, अहमद अली, अंसार अंसारी, रिजवान, हैदर अली, आरिफ राणा, सूफी, इजहार, मुशर्रफ, महबूब, मुन्ना, गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed