1154 परीक्षार्थियों ने दी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
शामली। जनपद में तीन केंद्रों पर उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2020 पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1246 में 1154 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 92 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों वीवी इंटर कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज और वीवी डिग्री कॉलेज शामली पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षा कक्षों में एंट्री दी गई। सभी परीक्षार्थी फेस मास्क लगाकर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए 1246 कुल परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1154 परीक्षाथियों ने परीक्षा दी, जबकि 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कोरोना महामारी से बचाव हेेतु सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क लगाकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मजिस्ट्रेट के रूप में जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नामित नोडल अधिकारी विजय सिंह, पथिक डिग्री कालेज कैराना के प्राचार्य डा. चमन लाल, आरके डिग्री कालेज शामली के प्राचार्य डा. अरविंद रस्तोगी और केंद्र अध्यक्ष आदि मौजूद मिले।
परीक्षा खत्म होने पर सोशल डिस्टेंस को भूले परीक्षार्थी
शामली। रविवार को हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा खत्म होने से 15 मिनट पहले बारिश शुरू हो गई। 12 बजे परीक्षा खत्म होने पर सभी परीक्षार्थी अपने कक्ष से बाहर आ गए और गैलरी और गेट के आसपास खड़े हो गए। इस दौरान परीक्षार्थियों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का कोई ख्याल नहीं रखा गया। कुछ छात्र बारिश में ही भीगते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गए।
तापमान बढ़ा मिलने पर करना पड़ा इंतजार
शामली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने के लिए आरके इंटर कालेज व वीवी इंटर कालेज थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान तीन-तीन परीक्षार्थियों का तापमान सामान्य से कुछ अधिक पाए जाने पर उन्हें रोक दिया गया। कुछ समय बाद दोबारा से जांच करने पर तापमान सामान्य हुआ, तब उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली।
केंद्रों पर परीक्षार्थियों की स्थिति
परीक्षा केंद्र - कुल परीक्षार्थी - उपस्थित - परीक्षार्थी
आरके इंटर कॉलेज - 500 - 41
वीवी इंटर कॉलेज - 500 - 26
वीवी डिग्री कॉलेज - 246 - 25

शामली आर के इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा दोरान नरिक्षण करने पहुचे डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा दे कर लोटते परीक्षाथी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा दे कर लोटते परीक्षाथी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा के बाद परीक्षाथीयो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा के दोरान तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा आई परीक्षार्थीयो की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देने के लिये आये परीक्षार्थी परिचय पत्र चैक क?- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देने के लिये जाते परीक्षार्थी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षाथी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षाथी- फोटो : SHAMLI