{"_id":"5b940be8867a557f373daceb","slug":"11536429032-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर ग्राम प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर ग्राम प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव जसाला निवासी उमेश, अनिल, प्रताप, कवंरपाल, नरेश, रामकुमार सिंह सहित आदि लोगों ने सीएम को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान शिव कुमार पर गांव में कराए गए विकास कार्य, हैंडपंप रिबोर, शमशान घाट सीसी निर्माण, खड़ंजा निर्माण, तालाब खुदाई के नाम पर धांधली करने ओर सरकारी धन को बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग है। वहीं ग्राम प्रधान शिव कुमार का कहना है कि उनके द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों का नोडल अधिकारी सहित जिले के अधिकारियों के द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। शिकायत कर्ता कार्ययोजना की फीडिंग को लेकर शिकायत कर रहे है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
सौभाग्य योजना के तहत दिए विद्युत कनेक्शन
कांधला। सौभाग्य योजना के तहत कई ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन वितरित किए गए। शनिवार को विद्युत निगम के सहायक अभियंता संजय कुमार, उप खंड अधिकारी ब्रजमोहन, जेई संदीप कुमार, जेई मोहम्मद कय्यूम ने क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में कैंप लगाया। जिसमें सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए गए। वहीं पूर्व में दिए गए कनेक्शनों का निरीक्षण भी किया गया।