{"_id":"5b882e8d42c79246435d7ed4","slug":"11535651469-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृष्णा नदी में डूबने से किशोर की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
असारा गांव में कृष्णा नदी में डूबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। कच्चे पुल से पैर फिसलने के कारण हादसा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
असारा गांव निवासी समून का 15 वर्षीय बेटा सावेज बुधवार को घर से खेत के लिए गया था। पिता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कृष्णा नदी पर कच्चा पुल बना रखा है। इस पुलिस के जरिये वे नदी पर कर खेतों में जाते हैं। उसका बेटा भी इसी पुल से गुजर रहा था। अचानक उसका पुल से पैर फिसल गया और वह कृष्णा नदी में जा गिरा। नदी में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया। खेत पर काम कर रहे किसान ने किशोर को डूबता देख तो शोर मचाया दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सावेज को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सावेज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने लिखित में दिया कि वे पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने किशोर के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक किशोर सात भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। इस हादसे के बाद किशोर की मां मुनाजरा का रो-रो कर बुरा हाल रहा।