{"_id":"5b6355884f1c1ba43e8b4de9","slug":"11533236616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव डूंडूखेड़ा व इस्सोपुरटील में यमुना के जलस्तर से जलमग्न हुई फसलों का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बरसात के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नतीजतन डूंडूखेड़ा और इस्सोपुरटील में यमुना नदी के आसपास सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर मदद करने की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग हरकत में आया। एसडीओ सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारी गांव का दौरा करने के लिए मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ से राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान भूपेंद्र शर्मा, जयपाल, जयकुमार सहित आदि मौजूद रहे।