{"_id":"5b537bf24f1c1b3f748b640e","slug":"11532197874-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कैराना में की बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कैराना में की बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की स्थापना
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना तहसील में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की स्थापना
कैराना। यमुना खादर क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी उद्देश्य से कैराना तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। कंट्रोल रूम का नंबर जारी करने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई।
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र के यमुना के खादर क्षेत्र में पड़ने के कारण तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिस पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों का दायित्व है कि वे कंट्रोल रूम में स्थापित टेलीफोन से लगातार बाढ़ चौकियों से संपर्क बनाएं रखेंगे तथा सूचना को पंजिका में अंकित भी करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम पर मिलने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों को दी गई है, जिसमें लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तहसीलदार ने आगे बताया कि कैराना क्षेत्र में पूर्व में चार बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की जा चुकी है। बाढ़ से निपटने के लिए पीडब्लूडी विभाग ने भी तमाम तैयारियां पूर्ण कर रखी है। उन्होंने बताया कि चूंकि बरसात के मौसम में कांवड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है, इसलिए क्षेत्र में वर्षा, बाढ़ अथवा समस्या आदि के बचाव के लिए सूचना समय से प्राप्त होना अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। तहसीलदार ने कंट्रोल रूम पर हेल्पलाइन नंबर के रूप में 01398266077 नंबर भी जारी कर दिया है। कंट्रोल रूम पर सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संग्रह अनुसेवक मेहरबान अली व मारूफ अली तथा चौकीदार भगवानदास की तैनाती की गई है।