{"_id":"5b1c1cb94f1c1bab6e8b7144","slug":"11528569017-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र की कामना न करने वाली महिलाएं होती है पूतना- ब्रहमस्वरुपानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र की कामना न करने वाली महिलाएं होती है पूतना- ब्रहमस्वरुपानंद महाराज
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। कथा व्यास ब्रह्म स्वरुपानंद महाराज ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के जीव को मन को निर्मल बनाना होगा। लोभ- मोह, माया से दूर रहकर भगवान में अपने निर्मल मन में बसाना होगा।
शनिवार को श्री हनुमान धाम पर भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्री कृष्ण के जन्म लीला का वर्णन किया। कहा कि पुत्र की कामना न करने वाली पूतना होती है। पूतना राक्षसी ने श्री कृष्ण का वध के उद्देश्य से मथुरा में गई, मगर उसने कभी नहीं सोचा था जिसका वध करने गई वह त्रिलोक स्वामी है, दूध पिलाने वाली मां का सम्मान रखते हुए नरक के स्थान पर मोक्ष के द्वार खोल दिए। मौजूदा दौर में महिलाएं पूतना बनकर गर्भ में बालक का वध कर रही हैं। महिलाओं को पूतना के स्थान पर कौशल्या, देवकी, यशोदा बनकर बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान के रुप में अरविंद गर्ग, हरि चौहान को पंडित कुलदीप शास्त्री द्वारा पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया।
भंडारे का आयोजन आज
शामली। श्री जय हनुमान मंडल शामली की ओर से पुरुषोत्तम मास व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य आज सुभाष चौक पर मीठे जल की प्याऊ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे पूजन व दस बजे ब्राह्मण पूजन के बाद दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और विजय कौशिक द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।