{"_id":"5a7c9c234f1c1bf17b8b63b4","slug":"11518115875-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरुरतमंदों का जीवन बचाने को महत्वपूर्ण है रक्तदान - नलिनी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरुरतमंदों का जीवन बचाने को महत्वपूर्ण है रक्तदान - नलिनी सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों का जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण है रक्तदान
शामली। जिला प्रशासन और आकांक्षा समिति की ओर से जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की पत्नी नलिनी सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।
बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नलिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगती है, बल्कि नया रक्त बनने से रक्त का प्रवाह और संचरण सुचारु होता है। शिविर में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, सीएमओ डॉक्टर राजकुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सफल कुमार और सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाओं के अलावा 85 यूपी बटालियन एनसीसी के तीन कैडेट और हवलदार कुल बहादुर राना ने भी रक्तदान किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सफल कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान 107 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नलिनी सिंह की तरफ से प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र, समाजसेवी संस्था से जुड़ी वीना अग्रवाल, संगीता जिंदल, अनीता बंसल, डॉक्टर सुशील कुमार, आईएमए शामली के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार, एनसीसी के सूबेदार मेजर नरेश कुमार, सूबेदार गजेंद्र सिंह, फुरकान अली, मुस्तफा अली और हार्दिक आदि मौजूद रहे।