फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टपराना में विकास कार्यों में मिली शिथिलता

टपराना में विकास कार्यों में मिली शिथिलता

Thu, 18 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
टपराना में विकास कार्यों में मिली शिथिलता
टपराना में विकास कार्यों में मिली शिथिलता
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव टपराना में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे जिलाधिकारी ने राशन डीलर द्वारा समय पर राशन नहीं देने, पेंशन के मामलों का निस्तारण नहीं होने सहित अन्य समस्याएं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव और बीडीओ की क्लास ली।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम ने गांव टपराना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। इस दौरान वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन के पात्र लोगों को लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण नहीं मिला। मनरेगा के तहत कार्य नहीं कराया गया। इस पर ग्राम पंचायत सचिव पंकज कुमार को जमकर हड़काया। इसके अलावा पात्रों के राशन कार्ड बनाने और अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने का आदेश पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा को दिया गया। ग्राम पंचायत टपराना के अंतर्गत लपराना, नयागांव, अगडीपुर गुर्जरपुर और सेवापुर स्थित प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चों की संख्या कम पाई गई, जबकि तैनात अध्यापकों की संख्या मानक से अधिक मिली। इस पर बीएसए को निर्देश दिए कि मानक के अनुसार अध्यापकों की तैनाती की जाए। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत की। ग्रामीणों ने उनके नाम भी बताए, जो नशीले पदार्थों की बिक्री करते हैं। इस पर थाना प्रभारी झिंझाना को आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed