फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यूपी रोडवेज बस संचालन की हरियाणा ने नही दी अनुमति

यूपी रोडवेज बस संचालन की हरियाणा ने नही दी अनुमति

Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस संचालन की हरियाणा ने नही दी अनुमति
शामली।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य की ओर से चंडीगढ़ रोडवेज बसों का संचालन की अनुमति न आने से सहारनपुर और शामली से राजस्थान के हनुमानगढ़ जाने वाली रोडवेज बस का संचालन अधर में लटक गया हैं। अब राजस्थान के हनुमानगढ़ जाने वाली रोडवेज का संचालन यूपी हरियाणा राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ समझौता होने के बाद संभव हो पाएगा।
सवारियों को बेहतर सेवा दिए जाने के उद्देश्य से यूपी और राजस्थान सरकार के बीच समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार राजस्थान के शहरों को जोड़ने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर परिक्षेत्र से यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए श्रीबालाजी, जयपुर, महावीर जी, पुष्कर, हनुमानगढ़ , बीकानेर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए 25 परमिट जारी किए गए थे। इसमें सहारनपुर से शामली होकर हनुमानगढ़ जिले के लिए दो रोडवेज बसों के परमिट शामिल थे। सहारनपुर से शामली होकर हनुमान गढ़ जाने वाली रोडवेज बस शामली से पानीपत, हिसार होकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जाने का रूट तय किया गया था। इसके लिए यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम की ओर हनुमानगढ़ जाने वाली यूूपी रोडवेज बस के संचालन के लिए चंडीगढ़ हरियाणा राज्य रोडवेज के कार्यालय से अनुमति की औपचारिकता पूरी कर दी गई थी। मगर, हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने हनुमानगढ़ जाने वाली यूपी रोडवेज को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक यूपी रोडवेज और हरियाणा राज्य सरकार के बीच समझौता नहीं होगा तब तक यूपी रोडवेज बस का संचालन हरियाणा सीमा में होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर यूपी रोडवेज के आरएम मनोज पुुंडीर का कहना है कि सहारनपुर से शामली होकर पानीपत-हिसार के रास्ते राजस्थान प्रांत के हनुमान गढ़ जाने वाली रोडवेज बसों की अनुमति चंडीगढ़ से न आने से संचालन अधर में लटक गया है। हरियाणा ओर यूपी राज्य सरकार के समझौता बैठक के बाद रोडवेज बसों का संचालन हो पाएगा। दोनों राज्यों के बीच परिवहन विवाद होने से शामली से करनाल और हरियाणा के दूसरे जिलों के रोडवेज बस नहीं चल पा रही है। हरियाणा और यूपी की ओर से रोडवेज बस यमुना पुल तक ही संचालन हो पाता है। यमुना पुल पा रही सवारियों को रोडवेज एवं प्राइवेट बस बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed