{"_id":"5a2ed7964f1c1b9f678c0bfb","slug":"11513019286-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर, किसान गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर, किसान गंभीर
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मिल में गन्ना डालकर गांव लौट रहे किसान की बुग्गी में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
गांव बरलाजट निवासी अंकित सोमवार सुबह शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। दोपहर में वह गन्ना डालकर लौट रहा था। जब वह सिंभालका से आगे एक भट्ठे के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी पलट गई और अंकित घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे बाहर रेफर कर दिया। उधर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरला जट के लोग मेरठ-करनाल हाईवे पर एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।