{"_id":"5a0c83a24f1c1b69678bbcc6","slug":"11510769570-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से तीन दिन तक निकाली जाएगी स्काउट गाइड रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से तीन दिन तक निकाली जाएगी स्काउट गाइड रैली
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
यूपी भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव डॉक्टर हीरा सिंह ने बताया कि जनपद के सभी यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई के छात्र-छात्राओं की जनपदीय रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को बताया कि रैली 24 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक निकाली जाएगी। आयोजन बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली से होगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को सभी छात्र छात्राओं व स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन को सुबह नौ बजे रैली स्थल पर भेजने का आग्रह किया।
मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिता आयोजित
शामली। शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में डीआईओएस के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जागरूकता को कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें सुधीर कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय रहा। प्रधानाचार्य बालगोविंद ने सभी छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामवीर सिंह, सुधीर, रवींद्र आदि मौजूद रहे।