फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेकिंग में पकड़ी गई 300 पेटी अवैध शराब

चेकिंग में पकड़ी गई 300 पेटी अवैध शराब

Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़ी गई 300 पेटी अवैध शराब
कैराना।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर यमुना पुल चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान डीसीएम में लदी हरियाणा मार्का की अंग्रेजी व देशी शराब की 300 पेटी बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देश पर मंगलवार दोपहर कैराना कोतवाली पुलिस ने यमुना पुल पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पानीपत की ओर से आए डीसीएम को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया, तो चालक ने स्पीड़ तेज कर दी। पीछा करके पुलिस ने डीसीएम पकड़ ली। डीसीएम में अंग्रेजी और देशी शराब की 300 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी राजदीप निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र सिंह पंवार ने बताया कि उक्त शराब हरिद्वार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने पकड़ा लूट का आरोपी
कैराना। लूट और चोरी के मामले में दो आरोपियों को साथ लेकर हरियाणा की सीआईए पानीपत की टीम ने तीसरे आरोपी को कैराना में दबिश देकर पकड़ लिया।
मंगलवार को पानीपत सीआईए के एएसआई हवा सिंह टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। उनके साथ लूट और चोरी के आरोपी नवाब निवासी मोहल्ला रेतावाला और सन्नी निवासी दरबारकला भी थे। कोतवाली कैराना में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने मोहल्ला आलदरम्यान में दबिश देकर तीसरे आरोपी को पकड़ लिया। एएसआई हवा सिंह ने बताया कि पिछले दिनो पानीपत में लाखों रुपये की लूट हुई थी। इसी कड़ी में पुलिस ने कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सन्नी उर्फ गगोई और छड़ियान मोहल्ला निवासी नवाब को गिरफ्तार किया था, उन दोनों आरोपियों ने ही तीसरे साथी का नाम पता बताया था, जिसके चलते दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद टीम पानीपत लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेत से लदा डंपर ले भागा चालक
कैराना। रेत खनन प्वाइंट से बिना रायलटी के चालक रेत से लदा डंपर लेकर फरार हो गया। ठेकेदारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कैराना में बाईपास से डंपर पकड़ लिया गया।
गांव खुरगान में रेत खनन के तीन पट्टों से रेत उठाने की परमिशन दी गई थी, तभी से खादर क्षेत्र के गांव खुरगान में ठेकेदारों द्वारा खनन जारी है। वहीं, मंगलवार सुबह खनन प्वाइंट से एक चालक रायल्टी की रसीद कटवाए बगैर ही रेत से लदा डंपर लेकर फरार हो गया। ठेकेदारों ने डंपर का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने कैराना में बाईपास पर चालक मंशाराम निवासी जौनपुर को पकड़ लिया।

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
थानाभवन। निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाने के सामने और चरथावल मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक दर्जन से ज्यादा दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए। बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को सख्त हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed