{"_id":"59ff55a74f1c1bee688b96a6","slug":"11509905831-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठन ने गन्ने का रेट 400 रुपये करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठन ने गन्ने का रेट 400 रुपये करने की मांग
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
भारतीय किसान संगठन की मंडल स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दस रुपये रेट बढ़ाने का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। चार सौ रुपये गन्ना मूल्य करने की मांग की।
भारतीय किसान संगठन की मंडल स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का ही हो रहा है। गन्ने का भाव मात्र 10 रुपये क्विंटल बढ़ाना ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सातवें आयोग की रिपोर्ट को जारी कर अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन तो बढ़ा दिया है, लेकिन किसानों के गन्ने का भाव मात्र 10 रुपये ही बढ़ाया है। विपक्ष में बैठकर भाजपा गन्ना मूल्य 400 रुपये करने की मांग करती थी। किसानों के वोट से सरकार में बैठकर अब किसानों का ही शोषण किया जा रहा है। उन्होनें गन्ने का भाव जल्द 400 रुपये न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों से समस्याओं और उनके निदान के संबंध में विचार विमर्श किया। कहा गन्ना जलाने का नहीं पूजने का स्थान रखता है। इस पर कार्यकर्ताओं ने गन्ने को दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रखकर सरकार विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में धर्मेंद्र चौधरी, राजू ठाकुर, रोहित राणा, अजय राणा जमील अहमद, यशपाल सिंह, मुजम्मिल राव, शेखर गुर्जर आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष हाजी अफसर अली ने बैठक की अध्यक्षता की।