{"_id":"599f20bc4f1c1bad328b48e6","slug":"11503600828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलावर के बाद अब हींड में धसा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलावर के बाद अब हींड में धसा रेलवे ट्रैक
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब हींड में रेलवे लाइन के नीचे हुआ मिट्टी कटान
थानाभवन (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सिलावर के बाद अब हींड रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास बी-अप के समीप मिट्टी कटान हो गया, जिससे रेलवे ट्रैक धंसने की आशंका पैदा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक कट्टों में मिट्टी भरकर कटान पर रोक लगाई और रेलवे लाइन के किनारे मजबूत किए गए।
बुधवार देर शाम हींड रेलवे स्टेशन के निकट बनाए गए अंडरपास बी-अप के दोनों ओर भारी वर्षा के कारण मिट्टी कटान हो गया। जिससे रेलवे लाइन की बाईं ओर की लगभग आधा मीटर दूरी की लाइन के नीचे की मिट्टी धंस गई। गांव धनेना की ओर जा रहे ग्रामीणों ने मिट्टी कटान और रेलवे लाइन के नीचे मिट्टी न होने से पटरी खाली होने की सूचना थानाभवन रेलवे स्टेशन मास्टर रामपाल सिंह को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों के साथ पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने प्लास्टिक के कट्टों में भरी मिट्टी डलवाकर कटान रुकवाया। साथ ही रेलवे लाइन किनारे पत्थर आदि डाले गए। स्टेशन मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे मिट्टी कटान होने पर मरम्मत करा दी गई।
नए अंडरपासों पर मिट्टी को रोकने की व्यवस्था नहीं
रेलवे लाइनों पर अंडरपास निर्माण नई परेशानी पैदा कर रहे हैं। एक तो अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव रहता है, जिससे रेलवे लाइन किनारे की मिट्टी कटान होने से रेलवे ट्रैक धंसने और हादसों का खतरा पैया हो गया है। बुधवार सुबह सिलावर में रेलवे लाइन के नीचे मिट्टी कटान हुआ था। इस कारण दो ट्रेनों को सिलावर रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा था और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही रेल यातायात सुचारु हो सका था। वहीं, बुधवार शाम को हींड में मिट्टी कटान की सूचना से रेल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
नहीं लगाए गए पत्थर और मिट्टी के कट्टे
रेलवे ने कई स्थानों पर अंडरपास तो बना दिए, लेकिन ताजा मिट्टी को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बरसात के कारण ताजा मिट्टी का कटान हो रहा है, जो हादसों को न्यौता दे रहा है। यदि अंडरपास बनाने के दौरान ही मिट्टी को रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे या पत्थर लगा दिए जाते तो बरसात में यह हालात नहीं बनते। यदि अब भी रेलवे ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो खतौली जैसा भीषण हादसा भी हो सकता है।