{"_id":"59821bc04f1c1b48238b46be","slug":"11501699008-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य से खिलवाड करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य से खिलवाड करने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। ईमानदारी से प्रयास करने पर कुपोषण की समस्या दूर हो सकती है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संगिनी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि समाज में मां अपनी किशोर बेटी से उसकी शारीरिक समस्याओं पर चर्चा करने से हिचकती हैं, जिसके कारण वे गलत जानकारियों में उलझकर रह जाती हैं। ऐसे में संगिनी को उनकी मित्र बनकर उन्हें सही और गलत की जानकारी देनी है। उन्होंने गर्भस्थ महिलाओं को प्रोटीन में ऐसी चीजें लेने की सलाह पर बल दिया, जो घर में आसानी से उपलब्ध हों, जैसे दाल, हरी सब्जी, दलिया आदि। उन्होंने गर्भवती को समय से टीकाकरण, डिलीवरी का समय, बैंक खाता की जानकारी जरूर होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मां का दूध किसी भी औषधि से बढ़कर है।
वहीं, पल्स पोलियो अभियान में हाल में डब्लूएचओ की जांच में कई स्थानों पर बच्चों को पोलियो ड्राप्स न पिलाने के मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, प्रभारी सीएमओ डाक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार, डिप्टी सीएमओ डाक्टर नेतराम और संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर जोर
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2017-18 में मत्स्य पालन के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना चलाई जा रही है। उन्हीं लोगों को मछली पालन में आगे लाने पर जोर दिया, जो पहले से इस कार्य को कर रहे हैं। प्रत्येक तहसील में एक बड़े तालाब को चिह्नित कर उसका मनरेगा योजना में विकास कराने पर बल दिया। सहायक निदेशक मत्स्य विभाग ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए चल रही सभी योजनाओं को केंद्र सरकार ने अंब्रेला योजना में शामिल कर लिया है। जनपद में चार हेक्टेयर तालाबों का मत्स्य पालन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा निजी जमीन पर तालाब बनाने की योजना शुरू की गई है। इस अवसर पर सीडीओ रेनू तिवारी आदि भी मौजूद थे।
--- आशाओं ने की मानदेय की मांग (फोटो)
शामली। कांधला क्षेत्र की आशाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि कई माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इस बारे में कांधला सीएचसी प्रभारी से लेकर सीएमओ तक से शिकायत कर ली, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है, जबकि उनसे टीकाकरण का कार्य भी लिया जा रहा है। उनकी मांग है कि मानदेय शीघ्र दिलाया जाए। इस दौरान आशा रेखा, विमलेश, सावि त्री, राकेश, रहनुमा, पूजा, सविता, संगीता, नीलम, पूनम, सरोज आदि मौजूद की।