{"_id":"596d07b74f1c1b16098b4571","slug":"11500317623-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक जाम होने से कांवड़ियों की गाडी खाई में पलटी, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक जाम होने से कांवड़ियों की गाडी खाई में पलटी, आधा दर्जन घायल
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन कांवड़िया घायल हो गए।
हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के गांव दहीना निवासी संदीप, सुधीर, कमल, सोनू, संजय, महेश और विकास कांवड़ लेने अपनी गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। ऊन थानाभवन मार्ग पर गांव भनेड़ा के पास ब्रेक जाम हो जाने से गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। शोरशराबा सुनकर आसपास खेतों पर कार्य कर रहे लोगों व राहगीरों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला। गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से सीधी कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल संजय और कमल को ज्यादा चोटें लगी, जिस कारण वह अपने गांव लौट गए। जबकि अन्य युवक कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।